HEADLINES


More

अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई, एक गिरफ्तार; एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 8 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले आरोपितों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। AVTS-2 भुपानी की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपित की पहचान संजू निवासी निहाल कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। टेंपरेरी नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 6/7 सितम्बर की रात को AVTS-2 भुपानी की टीम द्वारा मौजपुर टोल के पास वाहन चेकिंग के लिए नाका लगाया गया था। इस दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी टेंपरेरी नंबर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी चालक संजू के कब्जे से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जिस पर थाना छांयसा में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 6 सितंबर को आरोपित अपने साथियों के साथ गांव रामपुर, मथुरा स्थित अपनी ससुराल गया था, जहां से वह हवाबाजी के लिए अपने रिश्तेदार से देशी कट्टा व कारतूस लेकर आया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उसको एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply