HEADLINES


More

दो वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा AVTS ने चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 8 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अलाऊदीन निवासी सौरव विहार, जैतपुर-बदरपुर बॉर्डर, दिल्ली तथा फरीद उर्फ नैने निवासी गांव प्रहलादपुर, हाल निवासी जैतपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। जिनकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोच्छी जीवन नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना शहर बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि उसने 24 अगस्त 2026 को अपनी मोटरसाइकिल न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा AVTS की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ की। आरोपितों की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों आरोपितों को एक वाहन चोरी के मामले में 03 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया था। 


No comments :

Leave a Reply