//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। हाल ही में संपन्न हुए जिला बार एसोसिएशन चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) रहे अधिवक्ता हरवंश गोदारा का जिला बार परिसर में भव्य स्वागत किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों से जमा कराई गई सिक्योरिटी राशि को बार की सुविधाओं और अधिवक्ताओं के हित में खर्च किए जाने पर अधिवक्ताओं ने आरओ हरवंश गोदारा की सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव अत्री की ओर से किया गया। इस अवसर पर बार के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। बार प्रधान बॉबी रावत को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
इस मौके पर पूर्व वाइस चेयरमैन ओपी शर्मा ने आरओ हरवंश गोदारा की पहल को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि सिक्योरिटी राशि को बार की सुविधाओं पर खर्च करना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पारदर्शिता से बार के सदस्यों का विश्वास मजबूत होता है।
ओपी शर्मा ने महासचिव संजीव अत्री की भूमिका की भी सराहना की और उन्हें सम्मान का हकदार बताते हुए फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संजीव अत्री ने हाल के घटनाक्रम में अधिवक्ताओं के सम्मान और उनके हितों की आवाज को मजबूती से उठाया।
ओपी शर्मा ग्रुप के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मोहन तिवारी ने बताया कि पूर्व में चुनाव प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों से जमा सिक्योरिटी राशि के उपयोग को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठते रहे हैं। इस बार आरओ हरवंश गोदारा ने सिक्योरिटी राशि को बार की सुविधाओं पर खर्च करने का निर्णय लिया। इसके तहत बार में बैठने के लिए करीब 100 कुर्सियां, लेडीज बार रूम के लिए सोफा व कुर्सियां, माइक सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
पूर्व बार प्रधान राजेश बैंसला ने भी संजीव अत्री की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने हाल में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर हुए आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि जब स्ट्राइक समाप्त करने को लेकर परिस्थितियां बनीं, तब ओपी शर्मा के नेतृत्व में पूर्व बार प्र
धान जेपी आधाना, केपी तेवतिया, वरिष्ठ उप प्रधान भीष्म नारायण मुद्गिल, सचिन पराशर, संदीप पराशर, बृजमोहन वत्स, मनोज अरोड़ा, नरेंद्र कंग, अशोक अरोड़ा, दीपक शर्मा, विजय भूषण, मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मोहन तिवारी सहित अन्य अधिवक्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।
धान जेपी आधाना, केपी तेवतिया, वरिष्ठ उप प्रधान भीष्म नारायण मुद्गिल, सचिन पराशर, संदीप पराशर, बृजमोहन वत्स, मनोज अरोड़ा, नरेंद्र कंग, अशोक अरोड़ा, दीपक शर्मा, विजय भूषण, मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मोहन तिवारी सहित अन्य अधिवक्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।
राजेश बैंसला के अनुसार, इसके बाद महासचिव संजीव अत्री ने प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं की मांगें माने जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया तथा बार के गेट पर ताले लगवाए गए। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में अधिवक्ताओं की एकजुटता बनाए रखने का प्रयास किया गया।
राजेश बैंसला ने बार के उस समय के घटनाक्रम और विभिन्न पदाधिकारियों की भूमिका को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उस दौरान बार प्रधान बॉबी रावत और बार काउंसिल सदस्य प्रदीप परमार की भूमिका को लेकर अधिवक्ताओं के बीच अलग-अलग मत रहे।
कार्यक्रम में मौजूद महिला पदाधिकारियों ज्ञान कौर, रंजीता पटेल सहित अन्य अधिवक्ताओं ने आरओ हरवंश गोदारा का आभार जताया। उन्होंने महासचिव संजीव अत्री की सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह अधिवक्ताओं के हित में कार्य करते रहें, पूरी बार उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

No comments :