HEADLINES


More

शहीद भगत सिंह जयंती पर नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम

Posted by : pramod goyal on : Monday, 28 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 28 सितंबर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा “नशे से स्वतंत्रता संग्राम” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एनआईटी-4, फरीदाबाद में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं और 20 अनुदेशकों ने भाग लिया। कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य भगत सिंह की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, IPS के दिशा-निर्देशन तथा उप पुलिस महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री राजेंद्र कुमार मीणा, IPS के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा प्रातः साइकिल से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आज सेक्टर 8 से एनआईटी और विभिन्न सेक्टरों में लगभग 23 किलोमीटर साइकिल चलाकर नशामुक्ति का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शहीद भगत सिंह और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने के लिए संघर्ष किया, उसी प्रकार आज युवाओं को नशे के विरुद्ध एक युद्ध के अंतर्गत भारत को नशे से मुक्त कराने के संकल्प के साथ आगे आना चाहिए। डॉ. वर्मा ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत हैं। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए इससे बचाव के लिए युवाओं और समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नशे से संबंधित सूचना के लिए राष्ट्रीय मानस हेल्पलाइन 1933 तथा हरियाणा हेल्पलाइन 90508-91508 की जानकारी दी। उन्होंने अपने नशामुक्ति गीत की पंक्तियों के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया—
“नशा न करो, नशा न चुनो,नशा है बुराई मेरे दोस्तों। दूसरा गीत चल नशेड़ी, नशा छोड़,है यह बुरी बीमारी,एक बार जो लग जाए, तो जीवन हो जाए भारी।” गीत सुनकर विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि से अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संदेश रहा कि देश को नशे की गुलामी से मुक्त कराने का अभियान युवाओं की भागीदारी से ही सफल होगा।

No comments :

Leave a Reply