HEADLINES


More

विशाल अदलखा प्रकरण में बार की एकजुटता की जीत : ओ.पी. शर्मा

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 24 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। अधिवक्ता विशाल अदलखा के साथ 21 सितंबर की रात हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले में जिला बार एसोसिएशन की एकजुटता और लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस प्रशासन ने अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। इस मामले में होमगार्ड संदीप तथा पीपी नंबर-3 के पुलिसकर्मीयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की शुरुआत की है। कार्रवाई की मांग को लेकर 22 सितंबर को जिला बार द्वारा हड़ताल शुरू की गई थी और इस दौरान पुलिसकर्मियों को अदालत परिसर में प्रवेश की अनुमति भी नहीं दी गई।



बार काउंसिल के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. शर्मा ने इस कार्रवाई के बाद सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिला बार की एकजुटता की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता विशाल अदलखा के साथ हुई घटना को लेकर पूरी बार मजबूती से उनके साथ खड़ी रही और अधिवक्ताओं की एकजुट आवाज के कारण प्रशासन को प्रमुख मांगों पर कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि बार की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और भविष्य में भी किसी अधिवक्ता के साथ अन्याय होने पर बार एकजुट होकर उसके साथ खड़ी रहेगी।

ओ.पी. शर्मा ने जिला बार के महासचिव संजीव अत्री सहित पूर्व बार प्रधान के.पी. तेवतिया, जे.पी. अधाना और राजेश बैंसला के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी ने लगातार मेहनत और अथक प्रयास करते हुए मामले को मजबूती से उठाया और बार के मान-सम्मान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव अत्री ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय ने पूरी एकजुटता के साथ विशाल अदलखा के साथ खड़े होकर अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा होमगार्ड संदीप को अनुशासनहीनता एवं लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से यातायात इकाई फरीदाबाद से वापस बुला लिया गया है तथा उसे दोबारा यातायात इकाई फरीदाबाद में ड्यूटी पर नहीं भेजे जाने के आदेश दिए गए हैं।

ओ.पी. शर्मा ग्रुप के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मोहन तिवारी ने कहा कि पूरे मामले में जिला बार के अधिवक्ताओं ने जिस तरह एकजुटता दिखाई, वह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन, बार पदाधिकारियों के प्रयास और अधिवक्ताओं की सामूहिक एकजुटता से प्रमुख मांगों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग विशाल अदलखा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करना भी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इसके अलावा भविष्य में किसी अधिवक्ता और पुलिसकर्मी के बीच विवाद होने पर उचित स्तर पर भेजने एवं समन्वय के लिए एसीपी राजीव यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

मासचिव संजीव अत्री, पूर्व महासचिव ओम दत्त शर्मा, भीष्म नारायण मुदगिल वरिष्ठ उप प्रधान ने कहा कि बार का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था से टकराव नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा और न्यायपूर्ण व्यवहार को सुनिश्चित करना है। उन्होंने इस संघर्ष में साथ देने वाले सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व बार प्रधान के.पी. तेवतिया, ओ.पी. शर्मा ग्रुप के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मोहन तिवारी ओमवीर धनकड़, नरेंद्र कंग, विजय भूषण, सचिन पराशर, सुंदर, कैलाश, ईश्वर शर्मा, कुणाल कांत शर्मा, मनोज अरोरा, दीपक शर्मा, सचिन पराशर, बृजमोहन, संतराम शर्मा, संदीप पराशर पूर्व मसाचिव, लाइबेरियन ज्ञान कौर सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply