HEADLINES


More

महारानी वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से आरंभ हुआ गणपति महोत्सव, गणेश जी की स्थापना

Posted by : pramod goyal on : Monday, 14 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : सिद्धपीठ श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में गणपति महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्री गणपति महाराज जी की प्रतिमा स्थापित की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया सहित सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री गणेश का धूमधाम से स्वागत किया. इस अवसर पर मंदिर में प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की भव्य पूजा अर्च


ना की जाएगी और प्रतिदिन भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाएगा. श्री भाटिया ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में गणेश उत्सव धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रतिदिन श्रद्धालु मंदिर में जाकर भगवान श्री गणेश की आरती और भजन संध्या में सम्मिलित होंगे. श्री भाटिया ने

बताया कि इस महोत्सव के दौरान सभी भक्त गणपति बप्पा के भजन, कीर्तन करेंगे। मंदिर में भंडारा होगा। विशेष तौर पर कलाकारों द्वारा बनाई गई झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी जो आकर्षण का केंद्र रहेंगी। श्री भाटिया ने फरीदाबाद के लोगों को गणपति महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपील की कि मंदिर में भगवान श्री गणेश की प्रतिदिन होने वाली आरती और भजन संध्या में जरूर शामिल हो और इस महोत्सव को भव्यता प्रदान करने में अपना सहयोग प्रदान करें. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का स्वागत करते हुए धूमधामऔर खुशी के साथ उनकी प्रतिमा स्थापित की. इसके उपरांत मंदिर में पूजा अर्चना का भी आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. 

No comments :

Leave a Reply