//# Adsense Code Here #//
शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के निरन्तर में AVTS भूपानी व अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी का एक ऑटो व एक मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनको अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
*भूपानी थाना क्षेत्र में ऑटो चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार*
पुलिस प्रवक्ता अनुसार थाना भूपानी क्षेत्र में 6/7 सितंबर को ऑटो चोरी होने के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच AVTS भूपानी की टीम द्वारा की जा रही थी।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सचिन निवासी गांव बादशाहपुर फरीदाबाद को गांव टीकावली के पास से ऑटो सहित गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले मोटर मैकेनिक का काम करता था, अब उसका काम छुट गया था। जिसके चलते उसने 6/7 सितंबर की रात को ऑटो चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
*अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार*
एक अन्य मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने भी मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना सराय ख्वाजा में दर्ज वाहन चोरी के मामले में अपराध शाखा की टीम ने ईमतियाज (42) निवासी गांव बडखल फरीदाबाद को जाजरु मोड से गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :