HEADLINES


More

कार पर फायरिंग कर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 20 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: थाना सूरजकुंड क्षेत्र के गांव अनंगपुर में 16/17 जुलाई की रात को घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग कर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा NIT की टीम ने एक आरोपित रवि उर्फ रॉबिन वासी घाटीतला मोहल्ला गाँव अनंगपुर फरीदाबाद व मोहित डेढ़ा उर्फ मन्नू वासी वजीरपुर, अशोक विहार फेज-1 दिल्ली व दिनेश उर्फ दिन्ना


वासी भारत कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित रोबिन का शिकायतकर्ता के साथ पुराना झगडा था जिसकी रंजिश रखत हुए आरोपित रोबिन मोटरसाईकिल पर अपने साथी दिनेश के साथ मोटरसाईकिल पर शिकायतकर्ता के घर के बाहर पंहुचा और उनकी गाडी  पर फायर किया और उसके बाद गाडी में आग लगा दी। जब शिकायतकर्ता और उसके परिवारजन घर से बाहर आये तो भागते हुए उसने दुसरा फायर उनके ऊपर किया। दौराने रिमांड रोबिन ने बताया कि उसने पिस्टल 35 हजार रूपये में मोहित से खरीदा था, जिसकी सूचना पर मोहित को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के कब्जा से वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल, एक पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद किया गया है। माननीय अदालत में पेश कर तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार आकाश वासी अनंगपुर की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया था कि जून माह में उसका रोबिन नामक व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था।  जिस संबंध में गांव एवं समाज के लोगों की पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। 16 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे रोबिन अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर उसके घर के बाहर आया और दोनों ने घर के बाहर खड़ी उसकी कार पर गोली चलाई और इसके बाद बोतल में पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी और भागते समय आरोपियों द्वारा फायर किया गया था।

No comments :

Leave a Reply