HEADLINES


More

एक सप्ताह में फरीदाबाद पुलिस ने 66 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, ₹4,90,850 लाख बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 20 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: साइबर अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीमों ने 12 से 18 सितंबर के बीच एक सप्ताह के दौरान प्रभावी कार्रवाई करते हुए 66 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपितों से ₹4,90,850 लाख की राशि बरामद की गई है, जबकि साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ₹39,73,436 की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराई गई है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों साइबर थानों की टीमों ने कुल 12 मामलों में 66 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर थाना एनआईटी के 03 मामले, साइबर थाना सेंट्रल के 06 व साइबर थाना बल्लभगढ के 03 मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त साइबर पुलिस टीमों द्वारा 470 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। यह कार्रवाई 12 सितम्बर से 18 सितंबर 2026 के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।

गिरफ्तार आरोपितों में सुनील, विक्की, मनीष, साहिल, राहुल, रवि, पवन कुमार, शुभम भाटी, राहुल, पवन रजक, सुजल, बिमल शर्मा, लोकेश, अरसद, आकाश कुमार, रजनीश, जीतू, प्रकाश, जितेश, शेखर, मंजीत, रजत राठी, नेमाराम, मुदीत पारिक, मुकेश, रामू, बोबी सिंह, कपिल कुमार, आशिष कुमार, सुरेश कुमार, जितेन्द्र, साहिल, आर्यन, अजमेर, मकवाना विक्रम देवराज, दिनेश कुमार, मो. रिफत अली, विषभ, श्याम कुमार, दुधात, गंगानी अश्विनभाई नसीरभाई, रोहित, नितिश, राज मिश्रा, साहिल, गुरूजस, गगनदीप, शिवम, आदित्य राज, बाबू सिंह, आकाश, राहुल, राजा सिन्हा, सौरभ, संजय कुमार, धनराज, दीप विठ्ठलभाई, खुन्ट धवल, पीठाभाई, आकाश, संदीप सिंह, सैब अली, शुभम, देवेन्द्र कुमार, अमित  का नाम शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपनी बैंकिंग अथवा अन्य निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ओटीपी न बताएं। बैंक अथवा कोई भी अधिकृत संस्था फोन पर ग्राहकों से उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी नहीं मांगती।

साइबर ठगी का शिकार होने की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को बिना देरी किए तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके अलावा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी दर्ज कराई जा सकती है।


No comments :

Leave a Reply