फरीदाबाद 2 सितंबर नगर पालिका कर्मचारी संघ एवं अग्निशमन के कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में आज विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी विभागों के कर्मचारी ओल्ड फरीदाबाद की अनाज मंडी में एकत्रित हुए। यहां पर विशाल सभा हुई। इसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की वरिष्ठ उप प्रधान एवं हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के महासचिव जरनैल सिंह ने की। जबकि संचालन सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान ने किया। इस अवसर पर पब्लिक हेल्थ, सिंचाई विभाग, भवन एवं मार्ग शाखा, रिटायर कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के अलावा नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रांतीय प्रधान गंगा राम मौण, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल, सर्व कर्मचारी संघ की पूर्व उपप्रधान और रिटायर कर्मचारी संघ की नेता श्रीमती आशा शर्मा, रिटायर कर्मचारी संघ के जिला सचिव लज्जा राम,यू एम खान, सतपाल नरवत, हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन यूनियन के पूर्व राज्य प्रधान श्रीपाल भाटी, जिला गुड़गांव के रिटायर कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कंवर लाल यादव, सोनीपत रिटायर कर्मचारी संघ के नेता जय भगवान दहिया, एम पी एच डब्ल्यू के नेता जितेंद्र मोर, हुड्डा जन स्वास्थ्य के जिले सिंह, सोनू, नगर पालिका कर्मचारी संघ की नेता सुरेश देवी, कमला देवी, पलवल के रिटायर कर्मचारियों के नेता बलजीत सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की। इसके बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए मंत्री के कार्यालय पर
है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ विभाग के मंत्री बातचीत नहीं कर रहे हैं। जबकि दूसरे मंत्रियों को वार्तालाप के लिए भेजा जाता है। जिन्हें विभाग के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी भी नहीं होती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाए रखने में नगर पालिकाओं और नगर निगमों के कर्मचारियों की बहुत बड़ी भूमिका है। इस काम को बरसों से कच्चे कर्मचारी ही पूरा कर रहे हैं। अब कर्मचारी रेगुलर होने का इंतजार कर रहे हैं। तो सरकार टेक्निकल प्रॉब्लम का बहाना बनाकर टाल मटोल की नीति अपना रही है। जबकि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में प्रदेश के हजारों कच्चे कर्मचारियों की सेवायें नियमित की गई थी । उसी तर्ज पर इस सरकार को भी एक मुश्त पॉलिसी बनाकर प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए। आज के प्रदर्शन में रेवाड़ी सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान धनराज, पलवल के पूर्व प्रधान ताराचंद, दरियाव सिंह, एएचपीसी के रतीराम, हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के कोषाध्यक्ष राहुल हुडा, वरिष्ठ उप प्रधान अजय कुमार, मुख्य संगठन कर्ता योगेश शर्मा,राज्य उप महासचिव राजेश धनकड़,उप प्रधान अफलातून, जाखड़,उप प्रधान राकेश तंवर,सूरजभान जटासर , संदीप पुनिया शिवकुमार धानक, के अलावा जिले के चैयरमेन जगदीश चंद्र जिला प्रधान देवी सिंह जिला सचिव राजकुमार कोषाध्यक्ष नरोत्तम, कंवर पाल पब्लिक हेल्थ प्रधान, अजीत सेक्रेटरी, उप प्रधान राकेश, वरिष्ठ उप प्रधान मोहनलाल, लोक निर्माण विभाग के प्रधान कपि, रेवाड़ी जिले के प्रधान पवन यादव, पानीपत के जिला प्रधान अमरजीत मलिक, नीरज शर्मा, जिला प्रधान जसवंत गुड़गांव , संतराम, श्रीभगवान, आदि भी उपस्थित रहे।

No comments :