HEADLINES


More

वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा सेंट्रल ने चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 30 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने 13 मई को थाना सेक्टर-17 क्षेत्र में हुई वाहन चोरी के मामले में आरोपी राजू निवासी आजाद नगर बल्लभगढ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव चौखा जिला नूंह निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-17 में शिकायत दी थी कि वह फरीदाबाद में मजदुरी का काम करता है। 12/13  मई की रात को उसने मोटरसाईकिल अपने घर पर खडी की थी। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-17 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए राजू को सेक्टर-76 एरिया से गिरफ्तार किया है जिसने पूछताछ में बताया कि उसने मोटरसाइकिल अपना शौक पुरा करने के लिए चुराई थी। जिस पर पूर्व में भी एक चोरी का मामला दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। 


No comments :

Leave a Reply