//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 29 सितंबर को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मनीष वासी बसेलवा कालो
नी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बसेलवा कालोनी फरीदाबाद के रहने वाले मोहित के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने मनीष को बी.पी.टी.पी पुल फरीदाबाद क्षेत्र से काबू किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध थाना बी.पी.टी.पी में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा को बदरपुर से 3800 रुपये में लेकर आया था। जिस पर पूर्व में भी 6 मामले आर्म्स एक्ट व चोरी के दर्ज है तथा 20 दिनों पहले ही चोरी के मामले में जेल से बाहर आया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :