HEADLINES


More

बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 24 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित रहीस निवासी अलीगढ़ तथा सकील निवासी अलीगढ़ को प्रोडक्शन पर लिया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान को बरामद किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिव कॉलोनी फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 जून 2025 को अपने परिवार के साथ बाहर गई हुई थी, 12 जून को पडोसी ने फोन करके उसे बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी हो गई है। कोई नामालूम ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना पल्ला में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान रहीस व सकील को प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ की गई तथा उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण 2 सोने की चैन, 5 सोने की अंगूठियां, 5 सोने के लॉकेट, 3 चांदी का पायल, 1 जोड़ी सोने के कान के झुमके, 1 जोड़ी सोने की बाली, 1 जोड़ी सोने के टॉप्स, तथा 3 जोड़ी चांदी के बिछुए बरामद किए गए है। जिनको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


No comments :

Leave a Reply