HEADLINES


More

चोरी की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 12 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सिकरोना तथा अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने अलग-अलग चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।


*मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तारी*

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विक्की निवासी दिलीप कॉलोनी, फरीदाबाद की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ निवासी गांव धौज, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

*मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार*

इसी प्रकार, अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ़ में दर्ज मोबाइल फोन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अर्जुन निवासी गांव इशापुर, मथुरा, हाल निवासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।


No comments :

Leave a Reply