//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 25 सितंबर - नेहरू कॉलोनी में हुई तोड़फोड़ से प्रभावित लोगों ने आज दूसरे दिन भी निगमायुक्त कार्यालय में मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर अपनी दरखास्त लगाई। ज्ञात है। प्रशासन ने 29 मई की आधी रात को तोड़फोड़ की थी। जिसमें सैकड़ो लोगों के मकानों को धराशाई कर दिया गया था। इसके विरोध में नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति ने 15 जून से
निगमायुक्त के कार्यालय के सामने आंदोलन शुरू किया।22 जून को उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया । इसके बाद स्थानीय निकाय मंत्री के कार्यालय पर 27 जून और 14 जुलाई को पीड़ित लोगों ने अपनी एकता दिखाकर उन्हें अपना ज्ञापन सोंपा। लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से पीड़ित लोगों को न्याय नहीं मिला है। अबतक 93 लोगों की सूची सौंप दी गई है। यहां के लोगों में सरकार के टालमटोल के रवैये से काफी निराशा पैदा हो रही है। क्योंकि मकान तोड़ने से पहले किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया। बगैर पूर्व सूचना के घरों में बुलडोजर चलाने के विरोध में संघर्ष समिति ने तत्कालीन कमिश्नर के कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने विश्वास दिलाया था। कि तोड़े गए घरों का मुआवजा और पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। लेकिन अब प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कॉलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोग टैंकरों के पानी पर निर्भर है। जब निगम ने तोड़फोड़ शुरू की थी। तो जेसीबी ने पाइप लाइन को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। तब से पानी की पाइपलाइन जोड़ी नहीं गई है। आज के प्रदर्शन में अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल, कमेटी सदस्य देवकी देवी, रघुवीर सिंह ,निहाल सिंह, प्रवीण चावला, अमित शर्मा, बिजेंद्र ,प्रेम शेट्टी, राजेंद्र शर्मा, किशन सिंह, जसवंत ,नूरुद्दीन, नवाब, भास्कर, विशाल, जगदीश, ज्योति देवी ,रमेश कुमार, हर प्रसाद यादव, संजय कुमार, अभिषेक, जगदीश, हरीश, सतपाल, नरेश, शंकर,राकेश आदि मौजूद रहे।

No comments :