HEADLINES


More

डोडापोस्त से भरे ट्रक का एक्सीडेंट, 3 की मौत:केलों के नीचे छिपाया ₹50 लाख का डोडापोस्त

Posted by : pramod goyal on : Friday, 25 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 कैथल में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर हुए एक एक्सीडेंट में ड्रग स्मगलिंग का भंडाफोड़ हुआ है। केलों से भरे राजस्थान नंबर के ट्रक में 40 कट्टे डोडापोस्त भरकर जा रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

ड्रग लेकर जा रहा ट्रक तेज रफ्तार में था। खरक पांडवा गांव के पास पहुंचते ही ड्राइवर ने रोड किनारे खराब खड़े HR नंबर के एक दूसरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

केले और डोडापोस्त के कट्टे सड़क पर बिखर गए। वहीं दोनों ट्रकों के ड्राइवर और एक मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। डोडापोस्त को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


No comments :

Leave a Reply