HEADLINES


More

मीडिया विभाग में संचार एवं दृश्य क्लब ने दी सीनियर छात्रों को भावपूर्ण विदाई

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 3 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 3 सितंबर 2026: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 'संचार' और 'दृश्य' क्लब में संयुक्त रूप से 'फेयरवेल 2026' का आयोजन किया गया। यह शाम संगीत, नृत्य, हंसी और भावुक क्षणों से भरी रही, जिसमें कनिष्ठ छात्रों ने अपने निवर्तमान सीनियर्स को एक यादगार और भावपूर्ण विदाई दी। जिसमें 'संचार' क्लब से तनिष्का नंदा को 'मिस फेयरवेल' और पार्थ खत्री को 'मिस्टर फेयरवेल' चुना गया। 'दृश्या' क्लब से गौरी को 'मिस फेयरवेल' का ताज पहनाया गया। इसके अतिरिक्त यश नेगी को 'पावर परफॉरमेंस' और रीत शर्मा को 'टैलेंट ऑफ द डे' का विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह एवं फैकल्टी के स्वागत तथा पारंपरिक 'दीप प्रज्वलन' के साथ हुआ। विकास, पर्यावरण संरक्षण और नई शुरुआत के प्रतीक के रूप में विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों एवं गणमान्य व्यक्तियों को पौधे भेंट किए गए। इसके पश्चात छात्रा महक द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के मनमोहक शास्त्रीय नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सभागार में 'तरन्नुम' क्लब की पलक सिंघल और पलक ने अपनी सुंदर प्रस्तुति से समां बांध दिया।

विभागाध्यक्ष डॉ.पवन सिंह ने अपने भावुक एवं प्रेरक संबोधन में निवर्तमान छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैंपस लाइफ को पूरी मस्ती के साथ जी

ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए की प्रेरक पंक्तियों- 'तू खुद की खोज में निकल, तू किसलिए हताश है; तू चल, तेरे वजूद को समय को भी तलाश है'- ने छात्रों में नया उत्साह भरा और उन्हें आत्मविश्वास से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


सांस्कृतिक संध्या के शुभारंभ पर मिहिका ने 'इश्क दे फनिया' गीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राध्यापक डॉ.अखिलेश त्रिपाठी के सुरीले गायन पर सभी झूम उठे। तन्नू के धमाकेदार सोलो डांस और 'मीठे पान की दुकान' पर हुई मनोरंजक समूह नृत्य प्रस्तुति ने पुरानी यादें ताजा कर दीं। वैभव के स्टैंड-अप कॉमेडी एक्ट ने पराठों से लेकर डायटीशियन तक पर हास्य व्यंग्य कसकर सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया।

विदाई समारोह का मुख्य आकर्षण 'फाइनल रैंप वॉक' रहा, जिसमें वरिष्ठ छात्रों ने अपनी आकर्षक वेशभूषा और शैली में मंच पर कदम रखा। 'मिमिक्री एंड गिफ्ट टू टीचर' खंड में छात्रों ने अध्यापकों की 'मिमिक्री कर उन्हें विशेष उपहार भेंट किए, जिससे गुरु-शिष्य के अद्भुत आत्मीय संबंध की झलक दिखाई दी। इसके अलावा पेपर डांस, चिट डेयर और साड़ी ड्रेपिंग जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ छात्र पदाधिकारियों ने नए नियुक्त संयोजकों, अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को अपने बैच सौंप कर नेतृत्व का प्रतीकात्मक हस्तांतरण किया। मंच संचालन प्रिया मिश्रा और दीप बैंसला ने किया। अंत में डॉ. सोनिया हुड्डा एवं दुष्यंत त्यागी ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। औपचारिक कार्यक्रम के समापन के बाद 10 मिनट के डीजे सेशन में विद्यार्थियों और  शिक्षकों ने एक साथ नृत्य कर इस शाम को हमेशा के लिए स्मरणीय बना दिया।

No comments :

Leave a Reply