HEADLINES


More

बच्ची समेत नहर में कूदी महिला, फरीदाबाद पुलिस कर रही तलाश

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 1 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर-56 क्षेत्र से गुजर रही गुरुग्राम कैनाल नहर में एक महिला और उसकी छोटी बच्ची के कूदने की सूचना के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सूचना मिलते ही सेक्टर-55 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में तलाश शुरू कर दी।

करीब चार घंटे तक पुलिस टीम ने लगातार नहर और आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन अभी तक महिला या बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। 

सेक्टर-55 चौकी इंचार्ज देवदूत ने बताया कि, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक महिला अपने बच्चे के साथ नहर में कूद गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन किसी भी व्यक्ति ने घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

पुलिस ने राहगीर की सूचना को आधार बनाकर नहर में तलाश शुरू की। टीम ने कई घंटे तक लगातार नहर में संभावित स्थानों पर सर्च किया, लेकिन अभी तक किसी के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि नहर में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा सके।


No comments :

Leave a Reply