पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी ने एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार श्रद्धालुओं की चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मगर, तब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी थी, जिनमें तीन महिलाएं शामिल है। इनमें मां-बेटा, चाची और ससुर भी शामिल।
ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति की गर्दन पर पिकअप की बॉडी में फंस गई थी। लोगों ने पिकअप की बॉडी को काटकर व्यक्ति को बाहर निकाला। इसके अलावा 14 गंभीर घायल है, जिन्हें पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठानों के लिए निकले थे। सोमवार शाम को राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद ये सभी मथुरा के वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान केएमपी पर हादसा हो गया। पुलिस ड्राइवर को नींद आना इस हादसे का कारण मान रही है।

No comments :