HEADLINES


More

स्मृति ईरानी बनीं हरियाणा BJP की प्रभारी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 23 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 भाजपा केंद्रीय नेतृत्व में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारि


यों की नियुक्तियां की हैं। हरियाणा की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दी गई है। इससे पहले डॉ. सतीश पूनिया जुलाई 2024 से हरियाणा प्रभारी थे। बाद में उन्हें पंजाब का जिम्मा दे दिया गया था।

राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग की ओर से बुधवार को नए प्रभारियों की लिस्ट जारी की गई। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर सीट से सांसद डॉ. भोला सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ की कमान महेंद्र पांडेय को सौंपी गई है।

यह पहली बार है, जब भाजपा ने हरियाणा की कमान किसी महिला को सौंपी है। वर्तमान में प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी महिला ही संभाल रही है। डॉ. अर्चना गुप्ता को 28 मई 2026 को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। स्मृति हरियाणा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की भी जिम्मेदारी संभालेंगी।

इसके अलावा भाजपा की ओर से जारी लिस्ट में हरियाणा के दो और नेताओं को दूसरे राज्यों में जिम्मा मिला है। इनमें राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। पिछले महीने ही भाटिया को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था, जबकि राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को तेलंगाना भाजपा की सह प्रभारी बनाया गया है।

No comments :

Leave a Reply