HEADLINES


More

6.32 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेंट्रल की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 6 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने अमन कुमार उर्फ टीडडा(22) वासी सरस्वति कालोनी थाना पल्ला  फरीदाबाद को 6.32 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना सराय ख्वाजा में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार 06 सितंबर को क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम को सेक्टर-37 बाईपास पर एक व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए रेड की गई तथा अमन कुमार उर्फ टीडडा आरोपित को गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछताछ में सामने आया कि 6.32 ग्राम स्मैक को पल्ला क्षेत्र से अपने दोस्त से 15,000 रुपये में लेकर आया था। आरोपित का पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड है।


No comments :

Leave a Reply