HEADLINES


More

फरीदाबाद में ट्यूशन से लौटीं 5 वर्षीय बच्चियों पर कुत्ते का हमला

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 12 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में स्ट्रे डॉग्स ने ट्यूशन जा रही 5 साल की 2 बहनों पर हमला कर दिया। दोनों डर के मारे दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सड़क पर भागने लगीं। 2 कुत्तों ने उन्हें आगे-पीछे से घेर लिया।

इस दौरान एक लड़की ने घर के रैंप पर चढ़कर जान बचाई। कुत्ते के पंजे लगने से दोनों बहनें घायल हो गईं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक स्ट्रे डॉग बच्चियों के पीछे दौड़ता नजर आ रहा है।

इसी तरह का एक अन्य वीडियो भी सामने आया है। जिसमें 6 साल के बच्चे के पीछे कुत्ता भागता नजर आ रहा है। इस दौरान बच्चा ‘मम्मी बचाओ, बचाओ’ चिल्लाता रहा। बच्चे का शोर सुनकर आए परिजनों ने कुत्ते को भगाया।

कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि NGO में काम करने वाली एक महिला इन कुत्तों को पालती है। टोकने पर बच्चों को उठवाने की धमकी देती है। टोकने पर पतियों पर भी झूठे आरोपों की धमकी देती है। उन्हें नामर्द बताती है।


No comments :

Leave a Reply