HEADLINES


More

हड़ताल खत्म होने के बाद फरीदाबाद में 36 दिन बाद काम पर लौटे सफाई कर्मचारी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 12 September 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में 36 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार सरकार के साथ मांगों पर सहमति बनने के बाद खत्म हो गई। हड़ताल समाप्त होते ही शनिवार सुबह नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में काम पर लौट आए। लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर के कई हिस्सों में जमा कूड़े को हटाने के लिए कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर सफाई अभियान शुरू किया।

काम पर लौटे कर्मचारियों ने सबसे पहले बाजारों, मुख्य सड़कों और कॉलोनियों की गलियों में सफाई शुरू की। कई स्थानों पर घरों और दुकानों के बाहर जमा कूड़े के ढेर उठाए गए। इसके अलावा नालियों में जमा गंदगी और कचरे को भी हटाया गया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि प्राथमिकता उन इलाकों को दी जा रही है, जहां लंबे समय से कूड़ा जमा है।

नगर निगम सफाई कर्मचारी नेता बलबीर बालगुहेर ने बताया कि सरकार के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी है। बैठक में कर्मचारियों की ओर से राज्य प्रधान नरेश शास्त्री मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से सफाई कर्मचारियों की 16 मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की गई।


 

No comments :

Leave a Reply