//# Adsense Code Here #//
बल्लभगढ़। मोहना एलिवेटेड मार्ग की ड्राइंग में बदलाव किया है। इस पर चढ़ने-उतरने के लिए दो जगह पर सीढ़ी बनाई जाएंगी। ताकि किसी को वाहन से उतर कर बाजार के अंदर किसी काम के लिए जाना-आना हो तो वह आ-जा सके।
यह प्रावधान परियोजना में हाल ही में कि
या गया है। अब तक मार्ग का 65 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। शेष 35 प्रतिशत काम काे पूरा करने के लिए ठेकेदार मार्च तक डेड लाइन सीमा बढ़ाने की बात कह रहा है, लेकिन अभी तक उसने विभाग में आवेदन लिख कर नहीं दिया है।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) राष्ट्रीय राजमार्ग और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को सीधा जोड़ने के लिए 225 करोड़ रुपये की लागत से मोहना एलिवेटेड मार्ग बना रहा है। मार्ग के लिए 90 पिलर बनाए जा रहे हैं।

No comments :