फरीदाबाद शहर के एसजीएम नगर में राशन डिपो संचालक ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों पर 2 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। डिपो संचालक का आरोप है कि विभाग की टीम ने 30 अगस्त को उसके डिपो पर छापेमारी की थी। इसके बाद मामले को रफा-दफा करने के एवज में उससे 2 लाख रुपए मांगे गए।
पैसे देने से इनकार करने पर डिपो की चाबी लेने और बाद में राशन कम मिलने का मामला दर्ज कराने का भी आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सीएम विंडो और डीसी कार्यालय में की गई है। शिकायत के बाद विभाग ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
एसजीएम नगर निवासी मीनू जैन ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे जतिन जैन के नाम पर वर्ष 2018 से राशन डिपो चल रहा है। उनके मुताबिक 30 अगस्त को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कर्मचारी हेमलता और उदय डिपो पर जांच के लिए पहुंचे थे। उन्होंने डिपो के रिकॉर्ड के अनुसार राशन का स्टॉक कम होने की बात कही।
आरोप है कि उसी शाम विभाग के इंस्पेक्टर अखिल जैन ने फोन कर मामले को निपटाने के लिए 2 लाख रुपए की मांग की

No comments :