//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते AVTS सिकरोना की टीम ने अलाउदीन व फरीद वासी दिल्ली को सिकरौना नाका से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सचिन वासी पलवल ने थाना सेक्टर-58 में दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह सेक्टर-57 स्थित एक प्राईवेट कंपनी में काम करता है। 4 अक्टूबर 2025 को उसने अपनी मोटरसाइकिल कंपनी के बाहर खडी की थी, जिसे किसी नामालूम ने चोरी कर लिया। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपितों ने अक्टूबर 2025 में सेक्टर 57 स्थित एक कंपनी के सामने से शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल का लॉक तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों पर पूर्व में भी चोरी व आर्म्स एक्ट के 6/7 मामले दर्ज है, करीब 1 महीने पहले ही तिहाड जेल से चोरी के एक मामले में जमानत पर बाहर आये हैं।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपितों से पूछताछ में थाना शहर बल्लभगढ क्षेत्र के अंतर्गत एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामले का भी खुलासा हुआ है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :