HEADLINES


More

क्रेडिट कार्ड रि-एक्टिवेट करने के नाम पर 1,43,850 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 11 September 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने क्रेडिट कार्ड रि-एक्टिवेट करने के नाम पर 1,43,850 रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए ठगी में खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी विश्वास उर्फ गोलू निवासी मंगोलपुरी, वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार सुभाष कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ICICI क्रेडिट कार्ड विभाग से बताते हुए कहा कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करने के कारण उसका कार्ड ऑटो-कैंसिलेशन में चला जाएगा तथा इसे सक्रिय रखने के लिए 4,400 रुपये जमा कराने होंगे। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को एक वेबसाइट पर जाकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरने के लिए कहा। शिकायतकर्ता द्वारा बताए अनुसार क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरने के कुछ समय बाद उसके क्रेडिट कार्ड से दो बार में कुल 1,43,850 रुपये कट गए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में ठगी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी विश्वास उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पहले गिरफ्तार किए जा चुके खाताधारक विजय और सुनील से बैंक खाता लेकर उसे आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। उक्त खाते में ठगी की रकम में से 1,40,000 रुपये प्राप्त हुए थे। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को आगामी पूछताछ के लिए 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply