//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी के चलते क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम ने फॉर्च्यूनर चोरी करने तथा चोरीशुदा फॉर्च्यूनर से SBI बैंक का ATM उखाड़कर ले जाने के मामले में 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मोहम्मद मोइन खान (24), मोसिम उर्फ बिल्ला (27) और मकसूद उर्फ काला (45) निवासी गांव धौज के रूप में हुई है। आरोपितों के कब्जे से चोरीशुदा फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद हुई है।
क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना प्रभारी SI जगबीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक फखरुद्दीन, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, मुख्यसिपाही अनिल, सिपाही गुरप्रीत, सिपाही शाहरुख, सिपाही मनीष व सिपाही लोकेश की टीम ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता वी मुखबर की सूचना के आधार पर थाना धौज क्षेत्र से तीनों आरोपितों को काबू कर यह सफलता हासिल की है।
श्री अमन यादव, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 12 अगस्त 2026 को मोसिम, मकसूद निवासी गांव धौज तथा 3 अन्य आरोपितों ने चोरी करने के लिए सेक्टर-16 पहुंचे थे। जहां पर अल सुबह उन्होंने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान फॉर्च्यूनर का शीशा तोड़ा गया तथा लैपटॉप की मदद से गाड़ी को स्टार्ट किया था।
घटनाक्रम के संबंध में सेक्टर 16 निवासी अनूप गर्ग की शिकायत पर थाना सेक्टर-17 में अभियोग दर्ज किया गया था।
उन्होंने आगे बताया कि 13 अगस्त की रात मोसिम, मकसूद, मोईन व 3 अन्य आरोपी चोरीशुदा फॉर्च्यूनर में सवार होकर ATM उखाड़ने के लिए निकले थे। आरोपी कई स्थानों पर घूमते हुए छांयसा रोड पर SBI बैंक के ATM के पास पहुंचे।
जहां पर आरोपितों ने फॉर्च्यूनर को ATM के सामने खड़ा किया और फिर ATM को बेल्ट की सहायता से फॉर्च्यूनर गाड़ी से बांधा और खींचकर ATM को उखाड़ कर गाड़ी की डिग्गी में रख लिया। ATM में लगे इन्वर्टर, बैटरी और कैमरे को भी आरोपितों ने उखाड़ लिया था।
जिस संबंध में अनुराग यादव की शिकायत पर थाना छांयसा में मामला दर्ज किया गया था।
दोनों वारदातों को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच AVTS सिकरोना व भूपानी की टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की। AVTS सिकरोना की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों की सूचना पर 17 अगस्त 2026 को थाना धौज क्षेत्र से मोहम्मद मोइन खान (24), मोसिम उर्फ बिल्ला (27) और मकसूद उर्फ काला (45) निवासी गांव धौज को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की गई है।
*अपराधिक रिकॉर्ड*
*मोहम्मद मोइन खान* के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, चोरी व जुआ अधिनियम के अंतर्गत तीन मामले दर्ज है।
*मोसिम उर्फ बिल्ला* पर मारपीट का एक मामला दर्ज है
*मकसूद उर्फ काला* के विरुद्ध लूट, CS एक्ट व जुआ अधिनियम सहित 4 मामले दर्ज हैं।

No comments :