HEADLINES


More

मंदिर का पुजारी बतलाकर 35,000 रुपये की ठगी, 2 खाताधारक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 18 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सेक्टर-9 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति से मंदिर का पुजारी बतलाकर 35,000 रुपये की ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान आबिद व अरसद वासी अलवर राजस्थान के रुप में हुई है। जिनको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-9 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 1 फरवरी को उसके पास एक अंजान नंबर से फोन आया, जिसने अपने आप को मंदिर का पुजारी बताया और कहा कि जानकार से पैसे लेने है, उसका फोन-पे चालू नही है। पेटीएम करा देता हु, बाद में ले लुंगा फिर शिकायतकर्ता के फोन पर 35,000 रुपये का एक फर्जी मेसेज आया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने दो खातों में अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिए पैसे भेज दिये। जब शिकायतकर्ता ने अपना खाता का बैलेंस चैक किया तो पाया कि उसके पास 35,000 रुपये नही आये थे, जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आबिद व अरसद दोनों खाताधारक है आबिद के खाता में 15,000 व अरसद के खाता में 20,000 रुपये आये थे, दोनों अलवर के रहने वाले है, अरसद ट्रक ड्राईवर है, उस पर पूर्व में भी एक साइबर अपराध का मामला दर्ज है।


No comments :

Leave a Reply