HEADLINES


More

RTO चालान के नाम पर भेजी गई APK फाइल डाउनलोड करना पड़ा महंगा, फोन हैक कर ₹2.41 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 5 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना NIT टीम ने RTO चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर  मोबाइल फोन हैक करने और ₹2.41 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दक्ष कालरा वासी सिंह कॉलोनी, रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड तथा राजा पासवान वासी गांव गंगापुर,  रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजीव कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 11 जून 2026 को उसके व्हाट्सएप पर RTO चालान के नाम से एक APK फाइल प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता द्वारा फाइल डाउनलोड करते ही उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद 11 एवं 12 जून 2026 को शिकायतकर्ता तथा उसकी माता के बैंक खातों से कुल ₹2,41,710 की अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर ली गई। इनमें शिकायतकर्ता के खाते से ₹44,000 तथा उसकी माता के खाते से सात अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से ₹1,97,710 निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित दक्ष व राजा ने ठगी के पैसों को USDT में परिवर्तित कर उपलब्ध कराए गए खाते में ट्रांसफर किया था। पूर्व में गिरफ्तार हरदीप ने आरोपितों को मामले से संबंधित ठगी के 95000 रुपए दिए थे। जिन पैसों को उनके द्वारा USDT में परिवर्तित किया था। हरदीप को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :

Leave a Reply