//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 20 अगस्त - हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने किया नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल का समर्थन। हड़ताल के समर्थन में काले बैज लगाकर किया विरोध प्रदर्शन। इस प्रदर्शन में जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी संघ की मांगों को लागू करो, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करो,
पुरानी पेंशन बहाल करो के नारे लगा रहे थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूनियन के सदस्य कैनाल कॉलोनी परिसर में एकत्रित हुए । यहां पर एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान देवी सिंह ने की जबकि संचालन जिला सचिव राजकुमार ने किया। इस मौके पर यूनियन के पूर्व राज्य प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल, बी एंड आर के प्रधान कपी, राज्य के उपकोषाध्यक्ष हितेश शर्मा, जिला चैयरमेन जगदीश,नरोत्तम , आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्व प्रधान ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में 6 अगस्त से हड़ताल पर हैं। आज़ हड़ताल को 15 दिन हो गए हैं। लेकिन सरकार मागों को लागू करने के बजाय टाल मटोल की नीति अपना रही है। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की वजह से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के मुद्दे पर टालमटोल की नीति अपना रही है। जबकि प्रदेश की नगर पालिकाओं और नगर निगमों में काम करते हुए कर्मचारियों को कई साल हो गए हैं। यह सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। पहले से स्वीकृत पदों को डिमिनिशिंग काडर में डालकर समाप्त कर रही है। जबकि नगर निगमों और नगर पालिकाओं में रिहायशी क्षेत्र बढ़ते जा रहा है। बढ़ती हुई आबादी के हिसाब से नए पद सृजित करने की आवश्यकता है। इस मुद्दे पर सरकार काम नहीं करना चाहती है। सफाई और सीवरेज के कार्यों को ठेकेदारों के द्वारा पूरा करवाना चाहती है। यूनियन ठेकेदारी प्रथा का डटकर विरोध कर रही है। आज के प्रदर्शन में प्रवीण, श्यामलाल, कुलदीप, जितेंद्र भडाना राजकुमार भाटी अंकित बैंसला, गुरमीत, धनराज राजेंद्र, अरुण ,सोनू, प्रदीप आदि उपस्थित रहे। यूनियन ने नगर पालिका कर्मचारी संघ को हर तरह से समर्थन देने का ऐलान किया।

No comments :