//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में 23 वर्षीय युवती पर सोते समय खौलता पानी डालकर जला दिया गया। युवती का दावा है कि उसके सौतेले माता-पिता उसकी शादी एक बुजुर्ग से करवा रहे थे, जिसका विरोध करने पर उसे जलाया गया।
युवती ने दावा किया कि उसका 3 लाख रुपए में सौदा किया गया था। जब उसने बार-बार मना किया तो उसके प्राइवेट पार्ट्स पर खौलता पानी डाल दिया। जिससे वो 50 फीसदी जल गई। सीना और हाथ बुरी तरह झुलस गए।
इतना ही नहीं, आरोपी माता-पिता ने इस
के बाद उसे इलाज के लिए बाहर तक नहीं जाने दिया और कमरे में ताला लगाकर रखा। मोबाइल भी अपने पास रख लिया। इसकी भनक जब पड़ोस की एक युवती को हुई तो उसने पीड़िता के मौसा को बताया और वो पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
युवती का पहले BK अस्पताल में इलाज कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस फिलहाल युवती के बयान और पूरे मामले की जांच कर रही है।

No comments :