HEADLINES


More

समान अधिकार एवं समान अवसर की मांग को लेकर राजा नाहर सिंह महल पर एक दिवसीय धरना

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 30 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 बल्लभगढ़/फरीदाबाद, 30 अगस्त 2026। सनातन समाज फाउंडेशन के तत्वावधान में बल्लभगढ़ स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने राजा नाहर सिंह महल पर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने भाग लिया। धरने के उपरांत संबंधित प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को संरक्षण एवं सहायता प्रदान करने तथा समान अधिकार एवं समान अवसर सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मुद्दे उठाए गए।

No comments :

Leave a Reply