HEADLINES


More

हरियाणा में खिलाड़ी और सैनिकों को मिलता है भरपूर सम्मान: राजेश नागर

Posted by : pramod goyal on : Monday, 17 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। तिगांव की ऐतिहासिक कुश्ती एक बार फिर अपने पूरे रंग में दिखी जब खेल स्टेडियम में आयोजित दंगल में हिंद केसरी कलुआ गुर्जर ने ईरान के पहलवान को चित कर ढाई लाख रुपए का इनाम अपने नाम किया। इसी प्रकार अनाज मंडी में आयोजित दंगल में सबसे बड़ी ढाई लाख की कुश्ती शेरा गुर्जर ने जीती।

दंगल शुरू कराने पहुंचे हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने सभी युवाओं से खेलों में रुझान बढ़ाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह सभी प्रकार के नशे को ना कहें और जिंदगी जीने के लिए खेलों में अपना समय बिताएं। उन्होंने कहा कि आज खेलों को भी करियर के रूप में लिया जा सकता है। हरियाणा सरकार खिलडिय़ों को देश में सबसे ज्यादा नगद इनाम देती है। पहले तो आप देश के लिए खेल खेलते हैं और बाद में उस खेल में आने वाले भविष्य के खिलाडिय़ों को तराशने का काम भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती पर खिलाड़ी और सैनिकों को भरपूर सम्मान प्राप्त होता है।
मंत्री राजेश नागर ने तिगांव खेल स्टेडियम में आयोजित ऐतिहासिक दंगल को संबोधित किया जिसका संयोजन तिगांव अधाना पट्टी के सरपंच प्रतिनिधि वेद प्रकाश अधाना ने किया। वह यहां अनाज मंडी में तिगांव सरपंच विक्रम प्रताप नागर द्वारा आयोजित दंगल में भी पहुंचे और खिलाडिय़ों के हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारंभ करवाई। दोनों जगह पर बड़ी कुश्तियां ढाई-ढाई लाख रुपए की आयोजित हुईं।
इन दंगलों में बड़ी संख्या में पहुंचे कुश्ती प्रेमियों ने एक बार फिर दिखाया कि परंपरागत खेलों के साथ किस दीवानगी से लोग जुड़े हैं। वर्षों से चली आ रही इस दंगल परंपरा में देश विदेश से नामी पहलवान आए थे। वहीं 84 पाल की सरदारी, पंच.सरपंच और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया।  


No comments :

Leave a Reply