HEADLINES


More

देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, उपलब्ध करवाने वाले को भी किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 17 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच DLF  की टीम ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अंकित वासी गांव खेड़ी कलां फरीदाबाद  के रूप में हुई है। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच DLF की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि अंकित के पास अवैध हथियार है और भतौला रोड फज्जूपूर चौक फरीदाबाद के पास मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने अंकित को मौका से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना बीपीटीपी में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि देसी कट्टा को वह गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से नितेश नाम के व्यक्ति से 4500 रुपये में लेकर आया था। क्राईम ब्रांच की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुये नितेश वासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

अंकित पर थाना बीपीटीपी में हत्या के प्रयास का भी एक मामला दर्ज है।


No comments :

Leave a Reply