HEADLINES


More

निगम मुख्यालय पर रक्षाबंधन के अवकाश में भी हड़ताल पर डटे रहे निगम कर्मचारी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 28 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 28 अगस्त


नगर निगम मुख्यालय पर रक्षाबंधन के अवकाश में भी हड़ताल के 23 वे दिन भी अपनी माँगो को लेकर डटे रहे  निगम कर्मचारी सरकार पर लगाए सफाई कर्मचारियों के शोषण के

आरोप हरियाणा में अलग अलग जिलों में हो रही पुलिसिया दमन की कड़े शब्दों में निंदा


आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने की संचालन लक्ष्मण परचा ने किया कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए राज्य सचिव सुनील चिंडालिया अनूप चिंडालिया जिला प्रधान दलीप बोहोत जिला सचिव अनिल चिंडालिया, बलबीर बालगुहेर ने कहा कि फरीदाबाद का पुलिस प्रशासन यह न समझे कि यह हड़ताल सफाई कर्मचारियों की है यदि प्रशासन ने गरीब सफाई कर्मचारीयो पर किसी भी प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की तो नगर निगम फरीदाबाद का एक एक कर्मचारी उसका डटकर सामना करेगा फरीदाबाद में हमारी महिला कर्मचारी ललिता कमलेश को ओल्ड फरीदाबाद में पुलिस द्वारा 2घंटे बंदी बनाकर रखा 1 न0 कोतवाली में हमारे 15 सफाई कर्मी नेताओं को हिरासत में लिया नगर निगम फरीदाबाद का कर्मचारी प्रशाशन के तानाशाही रैवए से आक्रोश में है
 सरकार कच्चे कर्मचारियों को कोर्ट का बहाना बनाकर पक्का नहीं करना चाहती है पालिका रोल के कर्मचारियों को 58 साल की नौकरी की गारंटी देना चाहती है
नेताओं ने कहा कि आज रक्षाबंधन के दिन हमारी महिला कर्मचारी अपने त्योहार को छोड़कर रोजी रोटी के लिए संघर्ष कर रही है एक तरफ हरियाणा सरकार रोडवेज में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा दे रही है दूसरी तरफ महिला सफाई कर्मचारी पर पुलिसिया कार्रवाई करवा रही है यह कैसा सम्मान है महिलाओं किया सफाई कर्मचारी महिला इस प्रदेश की नहीं है यह सरकार का दलित विरोधी चेहरा है जब तक हरियाणा के सभी कच्चे कर्मचारी पक्के नहीं होंगे तब तक यह हड़ताल खत्म नहीं होगी

आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा   कमला राज्य उपाध्यक्ष , राज्य सचिव अजय शास्त्री बलबीर सिंह बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया   जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल,   राकेश चिंडालिया महेन्द्र कुड़िया सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान  सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी
रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन  सौरभ श्रीवास्तव सचिव प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान NIT जॉन सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण परचा ऑडिटर धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया दानसिंह  नैन उज्ज्नवाल राकेश मेंढ़वाल सुनील मेहरोलिया  श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया  राहुल मेंढवाल गुलशन ललित सोनू बेनीवाल जतिन उज्जैन वाल, महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता बिना शकुंतला सुनीता कमलेश अनुराधा सपना फूलवती विनीता आदि उपस्थित रहे

No comments :

Leave a Reply