HEADLINES


More

फरीदाबाद में 31 अगस्त से 72 घंटे तक जलापूर्ति बाधित रहेगी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 28 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद में एनआईटी क्षेत्र के कई इलाकों में 31 अगस्त से तीन दिन (3 सितंबर) तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बाटा फ्लाईओवर के पास रेनीवेल लाइन नंबर-3 में लीकेज की मरम्मत के लिए एफएमडीए ने 72 घंटे का शटडाउन लेने का फैसला किया है। यह काम 31 अगस्त को सुबह 11 बजे शुरू होगा और 3 सितंबर को सुबह 11 बजे तक चलेगा।

एफएमडीए की टीम बाटा फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक के नीचे रेनीवेल लाइन के उस हिस्से की मरम्मत करेगी, जहां लीकेज होने का अनुमान है। इस लीकेज के कारण काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। साथ ही एनआईटी क्षेत्र में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। लीकेज ठीक होने के बाद पानी की बर्बादी को रोकने में मदद मिलेगी।

शटडाउन के दौरान एसबीएस सारन तालाब, अग्रवाल बूस्टर, जनता कॉलोनी और एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होगी। ऐसे में इन इलाकों के लोगों को 31 अगस्त से पहले ही पीने और रोजमर्रा के काम के लिए पानी का इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

No comments :

Leave a Reply