HEADLINES


More

मानव सेवा समिति का पौधारोपण कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विपुल गोयल

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 29 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 मानव सेवा समिति ने


"पौधा लगाओ,उसे हरा भरा पेड़ बनाओ" अभियान जारी रखते हुए शनिवार को राजकीय प्राइमरी स्कूल सेक्टर 9 में 11 फलदार व छायादार पौधे लगाए, इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर अपने संबोधन में मानव सेवा समिति द्वारा जनहित में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समिति को अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने घोषणा की कि इस प्राइमरी स्कूल की तीन एकड़ जमीन पर आधुनिक सुविधाओं वाली बहु मंजिली सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी जिसके लिए कार्रवाई चल रही हैl

मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, संरक्षक अरुण बजाज, महासचिव सुरेंद्र जग्गा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयनका,प्रभारी प्रतिमा गर्ग,संजीव शर्मा,बीईओ सतीश चौधरी,प्रिंसिपल रामवीर शर्मा,मुकेश कुमार,स्कूल हेड कल्पना तेवतिया,पार्षद मुकेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को पगड़ी,शाल,सम्मान पट्टिका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत,अभिनंदन किया, इस मौके पर वन राजिक अधिकारी अफजल खान,आरके सिंगला, 
बराबरी लाल गुप्ता, रणवीर चौधरी,सतबीर शर्मा,हरीश गोरा, बलराज भड़ाना,प्रेम पसरीजा,कैलाश चंद शर्मा,मीनाक्षी,रमा सरना संतोष दहिया,ममता रेखा चौधरी,ओपी परमार,दिनेश शर्मा, ममता की भागीदारी रही।  

No comments :

Leave a Reply