//# Adsense Code Here #//
मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता - जन कल्याण संस्था द्वारा चौपाई और श्लोक गायन प्रतियोगिता।
जन कल्याण संस्था द्वारा श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता की निरंतरता में आज मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 87 में विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन फाउंडर प्रेसिडेंट एस सी गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। संस्था के फाउंडर प्रधान एस सी गुप्ता, पूर्व प्राचार्य प्रकाश चंद गांधी तथा रविन्द्र कुमार मनचंदा, लक्ष्मण शर्मा एवं जे पी शर्मा की उपस्थिति में इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 71 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। एस सी गुप्ता जी पिछले चौतीस वर्षों से श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता का फरीदाबाद एवं पलवल के विद्यालयों में आयोजन करवा रहे हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्कॉलर्स प्राइड विद्यालय से प्रारंभ और फिर डाय
नेस्टी इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर 28 में किया गया था उसी कड़ी में आज मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर 87 फरीदाबाद जिस में श्रीरामचरितमानस चौपाई गायन में 44 विद्यार्थियों तथा श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में 27 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की है। रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि श्रीरामचरितमानस चौपाई गायन में विद्यालय के छात्र छात्राएं ने बाल कांड, अयोध्या कांड, सुंदर कांड सहित सभी कांडों से सुंदर गायन द्वारा सभी को विभोर कर दिया। श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में भी सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने अद्भुत प्रस्तुति दी। प्रथम स्थान पर रहे सभी विजेता विद्यार्थियों को जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त होगा। जोनल विजेताओं को जिला स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का सुअवसर प्राप्त होगा। विद्यालय में द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को विद्यालय में ही जनकल्याण संस्था द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जन कल्याण संस्था विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से हिन्दू एवं सनातन संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रही है। युवा पीढ़ी को सनातन ग्रंथों के विषय में ज्ञान उपार्जन, पढ़ने एवं समझने का भी अवसर मिल रहा हैं। मनचंदा ने कहा कि श्री एस सी गुप्ता लंबे समय से निरंतर प्रयासरत हैं कि युवा पीढ़ी एवं हम सभी श्रीरामचरितमानस में मर्यादापुरुषोतम भगवान श्री राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चले एवं श्री मद्भागवतगीता में योगीराज भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताए गए कर्म पर विश्वास करने के सिद्धांत पर निरंतर अग्रसर रहे। मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 87 के डायरेक्टर प्राचार्य श्री यू सी वर्मा ने जनकल्याण संस्था के फाउंडर प्रेसिडेंट एस सी गुप्ता एवं उन की समस्त टीम का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन का विद्यालय जन कल्याण संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस प्रकार से भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम के आयोजन के लिए सदैव तत्पर रहता हैं यहां के विद्यार्थी और अध्यापक भी अच्छे से सभी की तैयारी करवाते हैं। जनकल्याण संस्था ने डायरेक्टर प्राचार्य श्री यू सी वर्मा एवं उन के सहयोगी अध्यापकों, स्टाफ, छात्र, छात्राओं एवं समस्त विद्यालय परिवार का अत्यंत सुंदर आयोजन के लिए बहुत ही प्रशंसा करते हुए साधुवाद किया।

No comments :