//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 10 अगस्त 2026
करनाल में निर्ममता से मारे गये वाल्मीकि समाज के नौजवान वीरू वाल्मीकि के हत्यारों को गिरफ्तार करें पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा राशि एवम् एक सरकारी नौकरी की माँग को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन एवम् पाँचवे दिन भी जारी रखी राज्यव्यापी हड़ताल SDM के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम दिया ज्ञापन नरेश कुमार शास्त्री
आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत ने की संचालन जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला ने किया मुख्य रूप से संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा है वाल्मीकि समाज के नौजवान वीरू वाल्मीकि के हत्यारों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए संघ ने पूरे प्रदेश की पालिका परिषद निगमों में आज वीरू वाल्मीकि के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए प्रदर्शन किए है हड़ताल पर अपनी बात रखते हुए शास्त्री ने कहा कि 11 अगस्त 2026 को रोहतक कर्मचारी भवन में संघ के राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सभी जिलों के प्रधान सचिव एवम् नगर निगम की सभी इकाइयों के प्रधान सचिव को बुलाकर 6 दिन की हड़ताल की समीक्षा की जायेगी एवम् सभी की राय लेकर हड़ताल पर आगामी फैसला लिया जायेगा सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार वायदा खिलाफी कर रही है अब हरियाणा का कर्मचारी सरकार की नियत को समझ चुका है जब तक सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी नहीं करेगी यह हड़ताल जारी रहेगी अभी तो सरकार ने हड़ताल को 9 अगस्त से 11 अगस्त तक बढ़ाया है
यदि सरकार ने 11 अगस्त से पहले कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लेने पर मजबूर होगा जिससे प्रदेश की बिगड़ती सफाई व्यवस्था जिम्मेदारी सरकार की होगी
शास्त्री ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब ये हड़ताल सरकार से बिना लिखित सहमति लिए खत्म नहीं होगी सरकार को कच्चे कर्मचारी पक्के करने होंगे सरकार अपना वायदा पूरा कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया राज्य उपाध्यक्ष कमला अनूप चिंडालिया राज्य सचिव एवम् प्रधान सीवरमैण कर्मचारी यूनियन राज्य सचिव अजय शास्त्री जिला सचिव अनिल चिंडालिया बओबीर जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल, कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से सचिव विशाल पारचा देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी यूनियन प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान NIT जॉन धर्म सिंह नरेश भगवाना सुनील मेहरोलिया दानसिंह नैनसिंह महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता सत्तो बिना शकुंतला सुनीता अनुराधा आदि उपस्थित रहे

No comments :