//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 20 अगस्त
नगर निगम कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बीच पहुँचकर NIT 86 फरीदाबाद के विधायक श्री सतीश फागना ने लिया ज्ञापन मुख्यमंत्री से बात कर हड़ताल का समाधान निकलने का दिया आश्वासन
नगर निगम मुख्यालय पर आज हड़ताल के 15 वें दिन कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन लगाएं सरकार पर वायदा खिलाफी के आरोप
आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की मंच का संचालन सचिव महेंद्र कुड़िया ने किया मुख्य वक्ता के रूप में संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार पर वायदा खिलाफ के आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों ने अब तय कर लिया है कि अब वह जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने का पत्र सरकार जारी नहीं कर देती व13 मई के समझौते को लागू नहीं करती तब तक हड़ताल को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं करेंगे संघ ने यह तय कर दिया है की 20 अगस्त से हरियाणा के सभी विधायकों को ज्ञापन दिए जाएंगे वह सरकार के मंत्रियों के आवास का भी घेराव कर संघ का मांग पत्र दिया जाएगा उसके साथ पूरे प्रदेश के सभी मुख्य बाजारों में विरोध प्रदर्शन कर आम जनता से अपील करते हुए पर्चे वितरित किए जाएंगे
हड़ताल के कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बलबीर बालगुहेर ने कहा नगर निगम फरीदाबाद का कर्मचारी पूरी मुस्तादी के साथ इस आंदोलन को लड़ रहा है दिन रात शहरों में पहरा देकर कूड़े की निगरानी कर रहा है जब सरकार हमारी मांगो का समाधान नहीं करेगी तब तक हम शहर में से बिल्कुल भी कूड़ा नहीं उठने देंगे जिला प्रधान दलीप बोहोत जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संघ ने हरियाणा की सभी RWA सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से हड़ताल का समर्थन करने की अपील की है
नेताओं ने सेक्टर 2 की RWA एसोसिएशन रजिस्ट्रेशन न0 2462 के प्रधान जगदीश आधान, महासचिव वीरेंद्र डंगवाल, कोषाध्यक्ष ए पी त्यागी का विशेष धन्यवाद किया जिन्होंने संघ को पत्र लिखकर हड़ताल का समर्थन किया और फरीदाबाद की सभी संस्थाओं से हड़ताल का समर्थन करने की अपील की
नेताओं ने अपने भाषण में कहा कि 21 अगस्त को बड़खल विधानसभा के विधायक श्री धनेश अदलखा को ज्ञापन दिया जाएगा एवं N IT के मुख्य बाजार में जलूस निकाल पर्चे वितरित किए जाएंगे
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया कमला राज्य उपाध्यक्ष ,राज्य सचिव अनूप चंडालिया राज्य सचिव अजय शास्त्री जिला सचिव कॉमरेड वीरेंदर डंगवाल जिला सचिव CITU
जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला राकेश चिंडालिया महेन्द्र कुड़िया सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी
रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान NIT जॉन सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण परचा ऑडिटर धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया दानसिंह नैन उज्ज्नवाल राकेश मेंढ़वाल सुनील मेहरोलिया श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया राहुल मेंढवाल गुलशन ललित सोनू बेनीवाल जतिन उज्जैन वाल महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता बिना शकुंतला सुनीता कमलेश अनुराधा सपना आदि उपस्थित रहे

No comments :