HEADLINES


More

नशा तस्करों पर फरीदाबाद पुलिस का शिकंजा, 1050 अल्प्राजोलम टैबलेट सहित आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 20 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 20 अगस्त। फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करी एवं नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अल्प्राजोलम की 1050 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम को नशा तस्करी के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए नया पल्ला पुल, फरीदाबाद के पास से एक आरोपित को काबू किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अली शेर निवासी गांव कादरीबाग, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी मयूर विहार, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने आरोपित की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1050 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह उक्त टैबलेट दिल्ली से खरीदकर लाया था और उन्हें बेचने की फिराक में पल्ला क्षेत्र में खड़ा हुआ था।

पुलिस ने बरामद नशीली टैबलेट को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

आरोपित को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ एवं मामले की आगे की जांच के लिए उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपित से नशीली दवाइयों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों तथा सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। 


No comments :

Leave a Reply