//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 28 अगस्त। भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद द्वारा आयोजित पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम फरीद पार्क नजदीक एमसीएफ ओल्ड ऑफिस के पास 30-32 बड़े पेड़ लगाए गए। इसमें 6 प्रकार के पौधे जिसमें अर्जुन, कचनार, गुलमोहर आदि प्रमुख हैं। इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए नीरज त्यागी ने कहा कि पर्यावरण आज भारत की सबसे बड़ी आवश्यकता है। नये सेक्टर और नये नगर बसाए जा रहे हैं। जिससे बड़ी संख्या में पेड़ काटे जा रहे हैं। उसी अनुपात में पेड़ लगाए जाने की आवश्यकता है।
आज बहनों की रक्षा सुरक्षा का पर्व। रक्षाबंधन है। इस अवसर पर फरीद पार्क में सभी साथियों को रक्षा सूत्र बांध कर उनसे राष्ट्र की रक्षा सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया गया। आज के कार्यक्रम में पौधों की व्यवस्था उद्यान विभाग से नरेंद्र चौहान, सिकंदर भाई, हरवीर ने की और स्वयं उपस्थित रहकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर शैलेश कुमार, नीरज मावई, महेश हुड्डा, अश्वनी उपाध्याय, तरुण त्यागी आदि अनेक साथी इस पुनीत कार्य में शामिल हुए।
भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष नीरज मावई ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद सभी साथियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने आग्रह किया कि हर प्रसन्नता के अवसर पर जैसे आज रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के नाम, बच्चों के जन्मदिन पर, अपने जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ, अपने पूर्वजों और महापुरुषों के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं। अभी एक पेड़ मां के नाम अभियान भारतीय मजदूर संघ हरियाणा चलाया हुआ है। इस अवसर पर सभी हरियाणा वासी एक पेड़ अपनी मां के नाम पर अवश्य लगाएं। लोगों को शुद्ध वातावरण और दीर्घायु जीवन देने का संकल्प लें।

No comments :