HEADLINES


More

फरीदाबाद में मां ने 2 साल के बेटे का गला काटा

Posted by : pramod goyal on : Friday, 28 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में एक मां ने अपने ही दो साल के बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद पेपर कटर के ब्लेड से उसके गले पर वार कर दिया। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह शरारत कर रहा था।

बच्चे को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। मामले में पल्ला थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

शिव एन्क्लेव पार्ट-3 निवासी कृष्ण कुमार ने मामले की शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले कमलेश से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी का बच्चों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं रहता था। वह अक्सर गुस्से में बच्चों के साथ मारपीट करती थी।

कृष्ण कुमार के अनुसार, बच्चों के साथ कमलेश के व्यवहार को लेकर परिवार में पहले भी परेशानी रहती थी। 26 अगस्त को मामला उस समय गंभीर हो गया, जब पत्नी ने अपने 2 साल के बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। वह उसे बचाने के लिए पहुंचा। इसी दौरान पत्नी ने घर में रखा पेपर कटर उठाया और उसके ब्लेड से बच्चे के गले पर वार कर दिया। ब्लेड लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को उपचार के लिए ले जाया गया।


पुलिस जांच में सामने आया कि महिला तीन बच्चों की मां है। पति और सास के काम पर चले जाने के बाद वह घर में बच्चों के साथ अकेली रहती थी। बच्चों की देखभाल को लेकर महिला परेशान रहती थी। आरोप है कि इसी वजह से वह तनाव में रहती थी और गुस्से में बच्चों के साथ मारपीट करती थी।

No comments :

Leave a Reply