HEADLINES


More

वकीलों ने कटवाया पुलिस की गाड़ी का चालान

Posted by : pramod goyal on : Monday, 24 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 गुरुग्राम जिला अदालत के बाहर चालान को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते ट्रैफिक पुलिस और वकीलों के बीच बहस में बदल गया। ट्रैफिक पुलिस ने एक वकील के पिता की बाइक का चालान किया तो वकीलों ने मौके पर खड़ी सीआईए (क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी) की एक गाड़ी की ओर इशारा कर दिया, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

इसके बाद वकीलों ने पुलिस से उसी गाड़ी का चालान करने को कहा। मौके पर काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस होती रही और आखिरकार पुलिस की गाड़ी का भी चालान किया गया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

मामले में वकीलों ने कहा कि पुलिस किसी की बात नहीं सुनती और सीधा चालान काट देती है। इसलिए जैसे को तैसा किया गया। उधर, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने कहा कि ये ठीक हुआ है और यही ऑन द स्पॉट न्याय है।


No comments :

Leave a Reply