HEADLINES


More

फरीदाबाद में गाय से टकराकर कारोबारी की मौत

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 11 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में स्कूटी सवार कारोबारी की गाय से टकराकर मौत हो गई। टक्कर लगते ही कारोबारी पलटी खाते हुए करीब 15 फीट दूर जाकर गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय भी रोड पर पथले खाती रही।

एक्सीडेंट के बाद वह करीब एक घंटे तक रोड पर पड़ा तड़पता रहा। दिन निकलने पर आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की पहचान आशु खत्री (36) के रूप में हुई। आशु की एक साल पहले ही शादी हुई थी।

सुबह करीब 4 बजे आशु अपने दोस्त के घर से लौट रहा था। इसी दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही से ये हादसा हुआ।

हादसा फरीदाबाद के NIT-3 एरिया में सुबह करीब 4 बजे हुआ। मृतक आशु खत्री कल रात अपने दोस्त के घर गए थे। सुबह वापस लौटते समय गाय से टकराकर उनका एक्सीडेंट हो गया। करीब एक घंटे बाद उन्हें पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीके अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में अस्पताल जाते समय ही आशु ने दम तोड़ दिया। आशु NIT-5 एरिया में बड़े भाई, पत्नी और माता-पिता के साथ रहते थे। चाचा अशोक खत्री का कहना है कि आशु करीब आठ साल से बाइक-स्कूटी खरीदने और बेचने का काम करता था।


No comments :

Leave a Reply