//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 11 अगस्त 2026
15 अगस्त 2026 तक 4 दिनों के लिए बढ़ाई निगम कर्मियों ने हड़ताल संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने रोहतक कर्मचारी भवन से किया ऐलान प्रदेश की सभी पालिका परिषद निगमों एवं फायर स्टेशनों पर फहराया जाएगा तिरंगा झंडा
नगर निगम मुख्यालय फरीदाबाद पर छठे दिन भी निगम कर्मचारियों ने जारी रखी हड़ताल किया विरोध प्रदर्शन
आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ की सफाई कर्मचारी यूनियन से उप प्रधान ललिता देवी ने की संचालन जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला ने किया मुख्य रूप से संघ के राज्य के उप महासचिव सुनील चिंडालिया ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा है आज 11 अगस्त 2026 को रोहतक कर्मचारी भवन में संघ के राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सभी जिलों के प्रधान सचिव एवम् नगर निगम की सभी इकाइयों के प्रधान सचिव को बुलाकर 6 दिन की हड़ताल की समीक्षा की गयी एवम् सभी की राय लेकर हड़ताल को
15 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया गया सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार वायदा खिलाफी कर रही है अब हरियाणा का कर्मचारी सरकार की नियत को समझ चुका है जब तक सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी नहीं करेगी यह हड़ताल जारी रहेगी अभी तो संघ ने हड़ताल को 4 दिन के लिए बढ़ाया है
यदि सरकार ने 15 अगस्त से पहले कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लेने पर मजबूर होगा जिससे प्रदेश की बिगड़ती सफाई व्यवस्था जिम्मेदारी सरकार की होगी
महिला नेता ललिता ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार कर्मचारी एवं दलित विरोधी है पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में एक भी सफाई एवम् सीवर कर्मी भर्ती नहीं किया न ही पक्का किया और ये नारा देते हैं सबका साथ सबका विकास अब ये हड़ताल सरकार से बिना लिखित सहमति लिए खत्म नहीं होगी सरकार को कच्चे कर्मचारी पक्के करने होंगे सरकार अपना वायदा पूरा कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा अनूप चिंडालिया राज्य सचिव एवम् प्रधान सीवरमैण कर्मचारी यूनियन जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया जिला सचिव अनिल चंडालिया उपप्रधान सुदेश जैनवाल, श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, सचिव महेन्द्र कुड़िया जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से सचिव विशाल पारचा देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी यूनियन प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान NIT जॉन धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया सुनील मेहरोलिया श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया महिला नेता राजवती कविता सत्तो बिना शकुंतला सुनीता अनुराधा आदि उपस्थित रहे

No comments :