HEADLINES


More

इन्वेस्टमेंट के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 28 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: थाना एनआईटी क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने तथा रकम वापस मांगने पर जान से मारने और झूठी पुलिस शिकायत में फंसाने की धमकी देने के मामले में पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी एवं अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं उसके बेटे माधव चौधरी, निवासी सेक्टर-85, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को जीरकपुर, पंजाब से गिरफ्तार किया।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता परवीन कादियान निवासी बैठन पाना, बेरी, जिला झज्जर, हरियाणा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि भूपेंद्र चौधरी व उसके बेटे माधव चौधरी ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर उससे कुल 60 लाख रुपये लिए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपितों को 50 लाख रुपये बैंक खाते के माध्यम से तथा 10 लाख रुपये नकद दिए गए थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने अपनी निवेश की गई रकम वापस मांगी तो आरोपित रकम लौटाने में टाल-मटोल करने लगे तथा फोन कॉल का भी जवाब नहीं देते थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर आरोपितों द्वारा उसे झूठी पुलिस शिकायतों में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित बाप-बेटे के फरीदाबाद, आगरा एवं गुरुग्राम में पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम हैं। विभिन्न कारणों से आरोपितों पर कर्ज बढ़ गया था और उन्हें पैसों की आवश्यकता थी। शिकायतकर्ता और आरोपितों की मुलाकात एक संयुक्त परिचित के माध्यम से हुई थी। आरोपितों ने शिकायतकर्ता को निवेश के माध्यम से पैसा कमाने का झांसा देकर उससे 60 लाख रुपये प्राप्त कर लिए।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा रकम वापस मांगने पर वे लगातार बहाने बनाकर उसे टालते रहे और रकम वापस नहीं की।

पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

No comments :

Leave a Reply