HEADLINES


More

ढाबे से 5.744 किलो डोडा-चूरा पोस्त बरामद, संचालक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 23 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशन तथा ब्यूरो के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर होडल क्षेत्र के एक ढाबे से 5.744 किलो डोडा-चूरा पोस्त सहित ढाबा संचालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कार्यवाही की जानकारी

HSNCB फरीदाबाद यूनिट के प्रभारी निरिक्षक संग्राम सिंह ने बताया की यूनिट के ASI महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु पर्यटक स्थल डबचिक के पास गश्त पर थी, तभी एक विशेष मुखबिर ने सूचना दी कि हरबीर, पुत्र धर्मबीर, निवासी गांव औरंगाबाद, जिला पलवल जो मथुरा-दिल्ली रोड स्थित "चोटी वाला पंजाबी ढाबा" चलाता है व अपने ढाबे पर डोडा-चूरा पोस्त बेच रहा है। अगर फोरी रैड की जाए तो आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सकता है।

ढाबे के केबिन से बरामद हुई डोडा-चूरा पोस्त, मुकदमा दर्ज

जिस पर टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सर्च वारंट प्राप्त किया तथा उसके आधार पर टीम ने ढाबे के केबिन की तलाशी ली, जहां तख्त और लोहे की अलमारी के बीच रखा एक सफेद प्लास्टिक कट्टा बरामद हुआ, जिसमें डोडा-चूरा


पोस्त के साथ-साथ 500-500 रुपये के 8 नोट (कुल 4,000 रुपये नकद) भी मिले। डिजिटल कांटे से वजन करने पर बरामद डोडा-चूरा पोस्त का कुल वजन 5 किलो 744 ग्राम पाया गया। आरोपी हरबीर इस संबंध में कोई लाइसेंस या वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसपर आरोपी हरबीर के विरुद्ध थाना होडल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(B)/61/85 के तहत मुकदमा संख्या 334 दर्ज करवा कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

हेल्पलाइन पर करें संपर्क

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आमजन से अपील करती है कि यदि उनके आसपास नशे की बिक्री, तस्करी या किसी भी प्रकार के अवैध नशा कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित करें:

टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1933

HSNCB हेल्पलाइन: 90508-91508


No comments :

Leave a Reply