HEADLINES


More

गांव खेडी कलां में हुआ भव्य दंगल, 51 हजार की कुश्ती रही बराबरी पर

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 29 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ( ) 29 अगस्त। 

गांव खेडी कलां में हुआ भव्य दंगल, 51 हजार की कुश्ती रही बराबरी पर। 
रक्षा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गांव खेडी कलां स्थित तेवतिया वैली के पास दंगल कमेटी खेडी कलां के सौजन्य से विशाल कुश्ती दंगल का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। दंगल में 101 रुपये से लेकर 51 हजार रुपये तक की कुश्तियां कराई गईं। आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया।

दंगल की सबसे बड़ी 51 हजार रुपये की कुश्ती गांव खेडी कलां निवासी जगवीर उर्फ जग्गु के सौजन्य से कराई गई। इसमें गोल्डी पहलवान नवादा और रेशम पहलवान हनुमान अखाड़ा आमने-सामने हुए। दोनों पहलवानों के बीच बेहद रोमांचक और कांटे का मुकाबला हुआ, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान दूसरे को चित नहीं कर सका और कुश्ती बराबरी पर छूटी।

इसी प्रकार 31 हजार रुपये की कुश्ती प्रेम सिंह, डायरेक्टर बी.पी.टी.पी. एवं बलजीत सिंह, मनसा रियल्टी के सौजन्य से कराई गई। इसमें अनिल पहलवान छत्रसाल अखाड़ा और पहलवान कुलबीर कटारिया के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच दिखाते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और यह मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ।

21-21 हजार रुपये की दो कुश्तियां विजयपाल तेवतिया और जे.एस.एन. सिक्योरिटी सर्विस के सौजन्य से कराई गईं। इनमें अरविंद पहलवान छत्रसाल अखाड़ा तथा योगेश पहलवान गांव जवां ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर बाजी मारी। दंगल में पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

दंगल का आयोजन कोच सतीश नरवत और कोच बह्रपाल नरवत की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर-34 के पार्षद संजीव कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
दंगल कमेटी के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि गांव खेडी कलां में रक्षा बंधन के अवसर पर दंगल आयोजित करने की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। पहले इसका आयोजन ग्राम पंचायत द्वारा कराया जाता था। गांव के नगर निगम में शामिल होने के बाद इस पारंपरिक खेल को जीवित रखने के उद्देश्य से दंगल कमेटी का गठन किया गया और कमेटी द्वारा हर वर्ष दंगल का आयोजन किया जाता है।
कमल सिंह ने कहा कि दंगल में एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी पहलवान मुकाबला करने के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि कुश्ती हरियाणा का प्रसिद्ध पा

रंपरिक खेल है और प्रदेश के अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
पार्षद संजीव कुमार ने कहा कि दंगल हमारी पुरानी खेल एवं सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों से जुडऩे की प्रेरणा मिलती है। 
बलजीत चौधरी ने कहा कि कुश्ती केवल ताकत का खेल नहीं बल्कि अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। गांव खेडी कलां में वर्षों से चली आ रही दंगल की परंपरा को दंगल कमेटी द्वारा आगे बढ़ाना सराहनीय कार्य है। 
सत्यपाल नर्वत अध्यक्ष चौधरी छोटूराम सेवा समिति खेड़ीकलां ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी ने देश को अनेक नामी पहलवान दिए हैं। गांवों में आयोजित होने वाले दंगल युवा प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। 
इस अवसर पर दंगल कमेटी के अध्यक्ष रणवीर सिंह, कोषाध्यक्ष कमल सिंह, सदस्य बलजीत चौधरी, सत्यपाल नरवत, धर्म सिंह नरवत रिटायर्ड एस ई नगर निगम, पवन कुमार, मास्टर हुकमचंद, रामवीर, विकास, रोबिन पत्रकार, रामरत्न एडवोकेट, सुभाषवीर चेयरमैन, चंद्रवीर भारद्वाज, अनिल नरवत, जितेंद्र नरवत, जोगेंद्र तेवतिया, ओमवीर, महेंद्र टेंट वाले, रामेश्वर, रणवीर, बच्चू फौजी, हेमराज गुप्ता, देवू भारद्वाज, हरपाल भूपानी, मास्टर धर्म सिंह भोपानी, ऋषिपाल जागंडा, कृष्ण पहलवान, पिंटू, राकेश नर्वत, यादराम अमर नर्वत जेजेपी नेता, दादा रामकिशन और विक्की डागर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply